जोधपुरPublished: May 23, 2023 07:26:20 am
Anand Mani Tripathi
Rain in Rajasthan : प्रदेश को भीषण गर्मी से आज राहत मिल जाएगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज से क्रिया होने जा रहा है। इसके कारण 26 मई तक प्रदेश में आंधी और बारिश देखने को मिलेगी।
Rain in Rajasthan : प्रदेश को भीषण गर्मी से आज राहत मिल जाएगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज से क्रिया होने जा रहा है। इसके कारण 26 मई तक प्रदेश में आंधी और बारिश देखने को मिलेगी। इसके असर प्रदेश के कई जिलों में तेजी से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट होगी। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि मंगलवार दोपहर के बाद कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ अंधड़ आने की आशंका है। हालांकि, विक्षोभ का सबसे ज्यादा बुधवार से तीन दिन तक रहेगा।