
पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट।
जोधपुर.
पुलिस पहरे व सख्ती के बावजूद शराब की दुकानों से चोरी-छुपे रात आठ बजे बाद शराब बेची जा रही है। एयरपोर्ट थानान्तर्गत पांच बत्ती सर्कल के पास शराब की एक दुकान के पीछे जालीदार खिड़की से धड़ल्ले से शराब बेची गई। पुलिस को देख एक ग्राहक बीयर से भरा कार्टन छोड़कर भाग गया। एयरपोर्ट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पांच बत्ती सर्कल के पास आरके वाइंस नामक शराब की दुकान है, जहां बुधवार रात आठ बजे दुकान का शटर नीचे कर दिया गया। पिछले हिस्से में जालीदार खिड़की से शराब की बिक्री की जाने लगी। इसका पता लगने पर पुलिस ने दबिश दी, जहां एक ग्राहक बीयर से भरा कार्टन खरीदता नजर आया। उसने ऑनलाइन भुगतान किया था। पुलिस को देख वह घबरा गया। वह बीयर से भरा कार्टन वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार्टन व उसमें भरी बीयर की 12 बोतलें जब्त की। पुलिस को देख खिड़की के अंदर मौजूद सेल्समैन अंदर भाग गया। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब का मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन भुगतान में तय समयसीमा के बाद शराब खरीदने की पुष्टि हुई।
Published on:
21 Jun 2024 12:43 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
