7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive: शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने के लालच में महिलाएं कर रही ये काम… जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: पिछले कुछ अर्से से महिलाएं व युवतियां भी ड्रग्स तस्करी में लिप्त होने लगी हैं। अफीम व डोडा पोस्त से भरे वाहन तस्करी के बाद स्मैक और अब महिलाएं सबसे खतरनाक माने जाने वाले एमडी ड्रग्स भी खरीद व बेच रही हैं।
2 min read
Google source verification
drugs

Rajasthan News: पिछले कुछ अर्से से महिलाएं व युवतियां भी ड्रग्स तस्करी में लिप्त होने लगी हैं। अफीम व डोडा पोस्त से भरे वाहन तस्करी के बाद स्मैक और अब महिलाएं सबसे खतरनाक माने जाने वाले एमडी ड्रग्स भी खरीद व बेच रही हैं। इनमें कुछ युवतियां तो पढ़ाई करने के लिए गांव से शहर आईं थी और लालच में आकर ड्रग पेडलर बन गईं।

बीते कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं व युवतियां ड्रग्स तस्करी में पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द रुपए कमाने व अमीर बनने के लालच में महिलाएं व युवतियां ड्रग पेडलर बन रही हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं दूसरे शहर या गांव की हैं। जो पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी अथवा बच्चों को पढ़ाने के लिए शहर आईं थी। महिला होने से उन्हें आसानी से किराए पर कमरे मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस गांव में लोगों ने युवक पर किया बीयर की बोतलों से हमला, जानें फिर क्या हुआ...


पुलिस की प्रमुख कार्रवाई
17 नवम्बर 2023 : चौहाबो व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में विवेकानंद नगर से सांचौर निवासी सीमा से 850 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी। सीमा सांचौर निवासी भजन से ड्रग्स खरीदकर मोपेड पर घूम-घूमकर युवकों को एमडी ड्रग्स की पुड़ियां बेचती थी।

17 नवम्बर 2023 : चौहाबो थाना पुलिस ने डीएसटी की मदद से गायत्री नगर के मकान में दबिश देकर 95 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। सांचौर निवासी महिला नवरंग, अशोक, मनोहरलाल और बालेसर में विष्णु नगर निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया था।

18 अक्टूबर 2023 : विवेक विहार थाना पुलिस ने मूलत: गुड़ा बिश्नोइयान हाल केबीएचबी निवासी शारदा से 11.40 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी।

27 जुलाई 2023 : आरपीएस मीनाक्षी लेगा ने रातानाडा थानान्तर्गत सेनापति भवन के पास ट््विकल से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और अफीम का 52 ग्राम दूध जब्त किया गया था।

आसानी से संदेह नहीं होता
महिला होने के कारण किसी वाहन में आने-जाने के दौरान पुलिस या अन्य सुरक्षा एजेंसी आसानी से संदेह नहीं करती है। कपड़े से चेहरा ढंककर निकलती हैं। जबकि युवक ऐसा करे तो तुरंत संदेह में आ जाता है।

यह भी पढ़ें : सर्दियों में धोखा दे सकता है आपका दिल, जानिए क्या रखनी चाहिए सावधानियां

थानेदार बनने का था सपना, वर्दी पहनकर निकलती थी
27 जुलाई को सेनापति भवन के पास मोपेड सवार टिवंकल को पकड़ा गया था। उससे एमडी व अफीम का दूध जब्त किया गया था। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है और पुलिस उप निरीक्षक थानेदार बनने शहर आई थी। वह कांस्टेबल की वर्दी पहनकर निजी छात्रावास से बाहर निकलती थी। ताकि कोई उस पर संदेह न कर सके।

यह चिंताजनक है...
एमडी ड्रग्स सप्लाई करने में महिलाओं का शामिल होना चिंतनीय है। ऐसी कई महिलाओं को पकड़ा भी गया है। बाहर से शहर में आने वाली महिलाओं को आसानी से रूम मिल जाता है और फिर वे कपड़े से मुंह ढंककर आसानी से घूम-घूमकर ड्रग्स सप्लाई करती हैं।
गौरव यादव, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोधपुर।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग