
MARWARI HORSE की दुनिया है दीवानी, पढि़ए क्यों
जोधपुर।
ऑल इण्डिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी जोधपुर व मारवाड़ी हॉर्स बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में पोलो ग्राउण्ड पर शनिवार से दो दिवसीय मारवाड़ी हॉर्स शो आयोजित किया जाएगा।
शो का उद्घाटन सुबह 9.30 बजे पूर्व सांसद गजसिंह करेंगे। सोसायटी के सचिव जंगजीत सिंह ने बताया कि हॉर्स शो में देश के विभिन्न प्रदेशों के स्टडबुक की ओर से रजिस्ट्रर्ड घोड़े भाग लेंगे।
सात श्रेणियों में नर घोड़ा व प्रजनन योग्य घोडि़यों की श्रेणी में प्रथम आने वाले अश्व को एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार व कप प्रदान किया जाएगा। द्वितीय व तृतीय आने वाले अश्व को 51 व 21 हजार की नगद राशि दी जाएगी। दो दांत बछेरे-बछेरियां व अदन्त बछेरी- बछेरा को 51 व 21 हजार व 11 हजार का नगद पुरस्कार व कप दिया जाएगा।
--
मारवाड़ी नस्ल की विश्व में पहचान
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ी नस्ल के घोड़ों की पहचान व गुणवत्ता को बनाए रखने का प्रयास है। मारवाड़ी घोड़े अपनी सुन्दरता, चंचलता व स्वामीभक्ति के कारण विश्व में प्रसिद्ध हैं। मारवाड़ी घोड़ों की विश्व बाजार में जबरदस्त मांग है।
---
अब तक 2000 मारवाड़ी अश्वों का हुआ रजिस्ट्रेशन
मारवाड़ी हॉर्स स्टड बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में अब तक 2 हजार मारवाड़ी अश्वों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा व पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के मारवाड़ी अश्वों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। शो के दौरान जिन मारवाड़ी अश्वों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका मौके पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा व वहीं रजिस्ट्रर्ड अश्व प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे।
---
Published on:
11 Mar 2022 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
