6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Population Day: क्या आपको पता है कितनी है राजस्थानी जनता की कमाई, इस रिपोर्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा

प्रचलित मूल्यों पर 2022-23 के अनुसार राजस्थान के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 56 हजार 140 रुपए है जबकि देश का औसत 1.72 लाख रुपए है

less than 1 minute read
Google source verification
world_population_day.jpg

गजेंद्र सिंह दहिया, जोधपुर। देश की अनुमानित जनसंख्या 1.38 अरब और राजस्थान की 8.13 करोड़ के पार पहुंच गई है। देश में जनसंख्या के मामले में हम 8वें स्थान पर हैं। हम जनसंख्या में कम हैं, तो कमाई में भी दूसरे राज्यों से पीछे हैं। प्रदेश में प्रति व्यक्ति कर्जा भी अन्य राज्यों की तुलना में कम है। आंकड़ों के अनुसार राजस्थान पर मार्च 2023 तक 399431 करोड़ रुपए का कर्ज था, जिसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखा जाए तो करीब 50 हजार रुपए है। यह राष्ट्रीय औसत 94,618 से काफी कम है। सर्वाधिक कर्जा महाराष्ट्र के लोगों पर प्रत्येक व्यक्ति 2.81 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- बहुमंजिला इमारत में लगी आग, लपटों को देख सहमे लोग, पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, देखें VIDEO

प्रचलित मूल्यों पर 2022-23 के अनुसार राजस्थान के लोगों की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 56 हजार 140 रुपए है जबकि देश का औसत 1.72 लाख रुपए है। आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, महाराष्ट्र पंजाब, और तेलंगाना के लोगों की आय राजस्थान के औसत से अधिक है। सर्वाधिक आय कर्नाटक की 2.78 लाख रुपए है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 24 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घरों से नहीं निकलें बाहर


बैंक में नहीं घर में रखते हैं पैसा

प्रदेश की प्रति लाख जनसंख्या पर 10 बैंक कार्यालय हैं जो देश के राष्ट्रीय औसत 11 के लगभग बराबर ही हैं। बैंकों में जमाओं की बात करें तो राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में 69257 रुपए जमा हैं जो राष्ट्रीय औसत 126538 से काफी कम है। प्रति व्यक्ति सर्वाधिक जमाएं महाराष्ट्र के लोेगों के नाम 2.83 लाख है।


सड़क और वाहन

- 91.59 किलोमीटर सड़कों की लम्बाई प्रति सौ वर्ग किमी. पर राजस्थान में

- 24392 वाहन है प्रति लाख जनसंख्या पर