
सैन्यकर्मी की जगह बीए की परीक्षा देने पहुंचा युवक गिरफ्तार
जोधपुर।
प्रतापनगर बस स्टैण्ड के पास महिला पीजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बुधवार को एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। वह सैन्यकर्मी दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था।
उप निरीक्षक जगतसिंह ने बताया कि बुधवार से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं शुरू हुईं हैं। पहले ही दिन महिला पीजी महाविद्यालय में जांच के दौरान एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। उसकी उम्र में अंतर होने पर पर्यवेक्षक ने जांच की। उससे मूल अभ्यर्थी रतकूडि़या निवासी सैन्यकर्मी कमल किशोर पुत्र भीखाराम जाट की जन्मतिथि और माता पिता के नाम पूछे गए, लेकिन परीक्षा देने वाला युवक ने जन्मतिथि गलत बताई। माता पिता के नाम भी नहीं बता पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकनसिंह राजपुरोहित बताया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। महाविद्यालय के पर्यवेक्षक की तरफ से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने परीक्षा देने पहुंचे फर्जी अभ्यर्थी भोपालगढ़ तहसील में कागल गांव निवासी मुकनसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपुरोहितह को गिरफ्तार किया। जबकि मूल अभ्यर्थी व सैन्यकर्मी कमल किशोर जाट की जांच की जा रही है। वह बाहर पदस्थापित होने से पकड़ा नहीं जा सका है।
बचपन से मित्र होने के चलते परीक्षा देने आया
एएसआइ श्रीराम ने बताया कि फर्जी अभ्यर्थी का आरोपी मुकनसिंह और सैन्यकर्मी कमल किशोर बचपन से दोस्त हैं। वे 5वीं से साथ पढ़े हैं। फिर कमल किशोर का सेना में चयन हो गया था। परीक्षा न दे पाने की वजह से उसका दोस्त परीक्षा देने पहुंच गया था। फिलहाल रुपए के लेन-देन की जानकारी सामने नहीं आई है।
Updated on:
15 Feb 2024 12:41 am
Published on:
15 Feb 2024 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
