23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mandi Bhav: प्याज के दाम बढ़े, सोना 2000 रुपए हुआ महंगा, चांदी लुढ़की, जानें मंडी का ताजा भाव

Mandi Bhav Update: प्याज की कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। बारिश और गर्मी से फसल खराब होने के कारण खुदरा बाजार में प्याज 55 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। जानिए आज के ताजा मंडी और सर्राफा भाव।
2 min read
Google source verification
mandi bhav

Mandi Bhav Update: फोटो-पत्रिका

जोधपुर। गर्मी और उसके बाद हुई बारिश ने प्याज की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उत्पादन घटने और बची हुई फसल की गुणवत्ता कमजोर होने से जोधपुर में प्याज के दाम लगातार चढ़ रहे हैं। वहीं सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 2,000 रुपए महंगा हो गया, जबकि चांदी में 600 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। अनाज मंडियों में अधिकांश कृषि जिंसों के भाव स्थिर रहे।

भदवासिया सब्जी मंडी में इन दिनों नासिक के साथ तिंवरी, मथानिया, भोपालगढ़ और ओसियां क्षेत्र से प्याज की आवक हो रही है, लेकिन मात्रा पहले की तुलना में काफी कम है। होलसेल व्यापारी नसीम खान के अनुसार मंडी में रोजाना केवल 10 से 15 गाड़ियां प्याज पहुंच रहा है, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है।

बाजार में 5-60 रुपए किलो प्याज

थोक मंडी में प्याज के भाव गुणवत्ता के अनुसार 20 से 45 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। वहीं मंडी टैक्स, लोडिंग और परिवहन खर्च जुड़ने के बाद खुदरा बाजार में यही प्याज 55 से 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। रिटेल व्यापारी सुनील गहलोत का कहना है कि कम आवक के कारण अगले एक महीने तक कीमतों में नरमी की उम्मीद कम है। कर्नाटक की नई फसल अक्टूबर में आने के बाद ही राहत मिलने की संभावना है।

कृषि जिंसों के प्रमुख भाव :

जिंसभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
ग्वारगम11,200–12,250
ग्वार लोकल5,850–6,000
मूंग6,000–7,500
मोठ6,000–6,500
चना6,100–6,150
सरसों7,500–8,500
काला तिल11,500–12,500
गेहूं2,700–4,000
बाजरा2,400–2,800
मक्की1,700–2,200

मण्डोर मंडी में दलहन और किराणा

मण्डोर कृषि उपज मंडी में मूंग मोगर 9,100 से 10,300, उड़द दाल 11,000 से 11,600, काबली चना 7,800 से 11,200 और अरहर दाल 9,500 से 12,500 रुपए प्रति क्विंटल रही। किराणा बाजार में धनिया 16,000 से 20,000, हल्दी 18,000 से 20,000, सौंफ 15,000 से 30,000 और खोपरा 18,500 से 19,500 रुपए प्रति क्विंटल बिके। चीनी 6200–6500 तथा गुड़ 6,500–7,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

यह वीडियो भी देखें :

तेल और जीरा मंडी के भाव

खाद्य तेलों में फॉर्चून 2,580, महाकोश 2,520, सोया लोकल 2,420 और कॉटन सीड ऑयल 2,770–2,830 रुपए प्रति टिन रहा। जीरा मंडी में जीरा 16,050 से 20,375, ईसबगोल 9,300 से 15,125, धनिया 12,000 से 13,100 और मैथी 5,200 से 5,656 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

सर्राफा बाजार

  • स्टैंडर्ड सोना 1,65,800 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • तेजाबी सोना 1,64,800 रुपए प्रति दस ग्राम।
  • चांदी हाथी छाप 2,53,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • चांदी चौरसा 2,48,000 रुपए प्रति किलोग्राम।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग