इस दौरान शास्त्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देवरीधाम का परिचय देने के साथ ही देवरीधाम की ओर से संचालित कार्यक्रमों व अन्य सामाजिक व धार्मिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें देवरीधाम आने का न्योता भी दिया। जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्दी ही देवरीधाम आने का कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान देवरीधाम के उत्तराधिकारी युवाचार्य संत रामदास शास्त्री ने उन्हें देवरीधाम के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक अभियानों के साथ ही गौशाला के संचालन एवं अन्य सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।