इसके बाद मुख्यमंत्री को सोइंतरा गांव के सभास्थल तक पहुंचना था, लेकिन उनको सभास्थल तक पहुंचाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए थे। दरअसल यहां सजे-धजे ऊंट तैयार खड़े थे। इन ऊंटों की सवार कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ और ओसियां विधायक भैराराम सियोल सभास्थल तक पहुंचे।