मुख्यमंत्री ने बिजली, पानी, पशुपालन, सड़क, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने टंकियों की सफाई, विद्युत तारों की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मरों के आसपास की घास हटवाने और बारिश से पूर्व पशुओं के टीकाकरण जैसे कार्यों पर ध्यान देने के निर्देश दिए।