9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Promotion: 105 सहायक शिक्षकों को मिला प्रमोशन का लाभ, बनाए गए प्रधान पाठक, जारी हुई सूची

Promotion List: लंबे इंतजार के बाद दुर्गुकोंदल में 105 सहायक शिक्षकों का प्रमोशन हुआ है। सभी को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सूची जारी होने से जिले में खुशी की लहर फैल गई..

2 min read
Google source verification
Promotion news

105 सहायक शिक्षकों को मिला प्रमोशन का लाभ ( Photo - patrika )

Promotion List: कांकेर जिला के दुर्गुकोंदल क्षेत्र के शिक्षा जगत के लिए 7 अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण साबित हुआ, जब प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति की बहुप्रतीक्षित सूची आखिरकार जारी कर दी गई। इस सूची में कुल 105 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

Promotion List: शिक्षकों को उनका हक मिला

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष निर्भय कोवाची ने बताया कि यह पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी और संगठन लगातार इसके लिए प्रयासरत था। उन्होंने कहा कि अंतत: सभी प्रयास सफल हुए और शिक्षकों को उनका हक मिल सका। कोवाची ने सभी पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे संगठन की एक बड़ी जीत है। उन्होंने सभी को नए दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

शिक्षकों में उत्साह का माहौल

पदोन्नति सूची जारी होने के बाद शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया, जिन्होंने इसे अपने लंबे संघर्ष का परिणाम बताया और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि के पीछे फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र राठौर और प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तम बघेल के मार्गदर्शन में जिला सचिव आशु मरकाम, संरक्षक उत्तमचंद वारे, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद मंडावी सहित अन्य जिला उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्षों, सहसचिवों, प्रवक्ताओं, मीडिया प्रभारियों और विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों के सक्रिय प्रयास शामिल थे। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस पदोन्नति को संभव बनाने के लिए जिला प्रशासन, विशेषकर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रशासन के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया गया।

और भी है खबरें

CG Promotion News: बड़ी खुशखबरी, 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारी बने DSP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें List

CG Promotion News छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश के आधार पर इन अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बना दिया है...पढ़ें पूरी खबर