23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पागल कुत्ते ने जमकर मचाया उत्पात, एक के बाद एक 14 लोगों को बनाया शिकार

एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। एक एक कर 14 लोगों को अपना निशाना बनाया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
dog bite

पागल कुत्ते ने जमकर मचाया उत्पात, एक के बाद एक 14 लोगों को बनाया शिकार

पंखाजूर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नगर पंचायत में बीते कल एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। एक एक कर 14 लोगों को अपना निशाना बनाया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। सभी को वैक्सिन लगाई गई। जख्मी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। देखते ही देखते अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी अधिक हो गई।

अचानक हुए पागल कुत्ते को हमले से लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एक के बाद एक को वह अपना शिकार बनाता गया। हालांकि पागल कुत्ते के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी यह हो चुकी है। पखांजुर क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में कुत्तों ने करीब 14 लोगों को अपना शिकार बनाया है। आवारा पागल कुत्तों के काटने से 14 घायलों का इलाज पखांजूर आस्पताल में चल रहा है।

कुत्ते के काटने से अस्पताल में भर्ती होने वालों में अजित मंडल, प्रशांत दास, रिंकू साहा, नमिता हालदार, विश्वजीत मंडल, मीकू राय, अजय दास, सुब्रत राय, प्रसेनजीत दास, सुब्रत मंडल, संजू विश्वास, कालू सिकदार और आनंद मंडल हैं। सभी को एंटीरेविज वेक्सीन लगाई गई। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। लंबे समय से ये समस्या रही है कि पागल आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

इसे लेकर प्रशासन ने कई बार नीतियां तो बनाई हैं लेकिन उस नीति पर या तो पहल नहीं कि गई या तो नीति कारगर साबित न हो सकी। इस दिशा में प्रयास तेज करने की आवश्यकता है। जब तक प्रशासन कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं करेगा।