26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH-30 पर दर्दनाक हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी कार, महिला समेत 2 की मौके पर मौत

Car Accident: कांकेर जिले के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दर्दनाक हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
NH-30 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

NH-30 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

Car Accident: कांकेर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुधवार को नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा थाना इलाके के कुलगांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतकों के शवों को बाहर निकाला, पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Car Accident: पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और कंट्रोल खोना हादसे का मुख्य कारण लग रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी से और नियंत्रित गति से गाड़ी चलाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है।