10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : इस पार्टी के दिग्गज नेता समेत 21 लोग कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक अनूप नाग ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

CG Election 2023 : आम आदमी पार्टी के जिला आदिवासी विंग के उपाध्यक्ष जीनू नेताम समेत 21 लोग कांग्रेस में (Chhattisgarh News) शामिल हो गए..

less than 1 minute read
Google source verification
congress_flag.jpg

भानुप्रतापपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर राजनीति पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच दल बदल की राजनीति चल रही है। कांकेर जिले के भानुप्रतापुर से बड़ी खबर निकलकर (CG Assembly Election) सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के जिला आदिवासी विंग के उपाध्यक्ष जीनू नेताम समेत 21 लोग कांग्रेस में (Chhattisgarh News) शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें : CG Breaking : कांग्रेस प्रभारी सैलजा का बड़ा बयान, बोली- इन विधानसभा सीटों में होगा बदलाव

CG Election 2023: बताया जा रहा है कि अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ग्राम पंचायत पुफगांव के आश्रित गांव भर्रीटोला में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल निवारण की बात कही। इस बीच मौजूद आम आदमी के पार्टी के नेता ने कांग्रेस में प्रवेश की इच्छा जताई। जिसके बाद विधायक नाग ने नेताओ एवं ग्रामीणों की इच्छा का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवेश करने वाले ग्रामीणों को परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर के पिता को सियासत में उतारने की तैयारी, बीजेपी दे सकती है टिकट