
त्रिवेणी संगम में अटल की अस्थि कलश किया विसर्जित, श्रद्वाजंलि देने लोगों की उमड़ी भीड़
कांकेर/पखांजूर/कापसी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश शोकाकुल है। अटल की अस्थि कलश लेकर सांसद विक्रम उसेंडी एवं अंतागढ़ विधायक भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष हलदर साहू, पूर्व विधायक मंतुराम पवार, जनपद अध्यक्ष नोहर सिंग उसेंडी मंडल अध्यक्ष कापसी जगबंधु विश्वास एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा कार्यकताओं ने पखांजूर में त्रिवेणी संगम में विसर्जित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कापसी हायर सेकंडरी, विवेकानंद विद्यापीठ शाला के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर अटल के छायाचित्र के समक्ष नत मस्तक होकर उन्हें याद किया।
भानुप्रतापपुर में अटल की अस्थि कलश यात्रा पहुंची तो मुख्य चौक में श्रद्वाजंलि देने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अटल अमर रहे के नारों से क्षेत्र गुंज उठा। इस दौरान व्यापारी, आम नागरिक उपस्थित थे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लाइन लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और छात्र-छात्राऔं ने श्रद्धा सुमन अस्थि कलश पर अर्पित किया।
धनेलीकंहार में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा सुबह 10 बजे पहुंची जहां भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ए व्यापारी बंधु व क्षेत्र की जनता ने पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद विक्रम उसेंडी, विधायक भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष हलधर साहू आदि लोग थे।
अटल की अस्थि कलश को टाऊनहॉल में आमजनों के दर्शनार्थ रखी गई थी। इस मौके पर भाजपाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि वाजपेयी विशाल व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा सबके लिए प्रेरक थे और सदैव रहेंगे। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को सीमाओं को नही बांधा जा सकता था। इसके बाद टाऊनहॉल से अटल अस्थि कलश यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर माना बस्ती के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रमेश बैस, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक रमेश वल्यर्नी, महापौर प्रमोद दुबे श्रीचंद सुन्दरानी, संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, जेपी सिंह, सुनील सोनी आदि थे।
Published on:
24 Aug 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
