कांकेर. दिल्ली में रंगमंच के कलाकार एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में विशेष सम्मान से नवाजे गए भगवन तिवारी अंतागढ़ के अति पिछड़े पांच स्कूलों में बच्चों को नैतिकता का पाठ पढाएंगे। पांच दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों को संपर्क, संचार, व्यवहार की शैली, एकाग्रता, सामाजिकता, रचनात्मक शोच, विकास, जीवन में उत्थान के लिए महत्वपूर्ण विषयों के गुर सीखाएंगे। शिक्षा विभाग की पहल पर पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में बच्चों को कला के माध्यम से विविध जानकारियां दी जाएगी।