
भाजपा नेता नेता पर उनके घर के सामने ही बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत
कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाजपा नेता के एक आदिवासी नेता के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के सामने ही फायरिंग शुरू कर दी। भाजपा नेता को तीन गोलियां लगी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता रमेश गावड़े जो कि जनपद सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में दुर्गूकोंदल परिवहन संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। वह शनिवार दोपहर दुर्गूकोंदल के वार्षिक मेले में जाने के लिए अपने घर से निकल ही रहे थे कि तभी तो युवको ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
उन्हें एक गोली सिर में और 2 गोली सीने में लगी।जिससे वह जमीन पर गिर गए। घर वाले उन्हें दुर्गूकोंदल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अबतक अज्ञात हत्यारों का पता नहीं चल सका है।
Published on:
01 Mar 2020 03:09 pm

बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
