रायपुर. मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया के सूर्या विहार रेसीडेंसी आवास में छापे की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। सेंट्रल आईटी की एक टीम ने शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे सौम्या के आलीशान आवास में दबिश दी। उधर, रायपुर महापौर, पूर्व सीएस विवेक ढांड, शराब कारोबारी अमोलक भाटिया समेत अन्य रसूखदारों के यहां दूसरे दिन भी सेंट्रल आईटी की कार्रवाई जारी रही। आईटी कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पूरा मंत्रिमंडल देर शाम राजभवन पहुंच गया।