रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में गुरुवार सुबह सेंट्रल आयकर विभाग की टीम ने चीफ सेक्रेटरी, रायपुर मेयर समेत कई नताओं और कारोबारियों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। जांच में दिल्ली से आई 500 अफसर व 200 सेंट्रल फोर्स की टीम जांच में जुटी हुई है। सुबह करीब 7 बजे से छापेमारी की कार्रवाई जारी है।