19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAF जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

CAF Jawan Suicide : किन कारणों के चलते सुसाइड किया है। अभी पता नहीं चल पाया है...

less than 1 minute read
Google source verification
patrika_badi_khabar.jpg

कांकेर। CAF Jawan Suicide : ड्यूटी के दौरान CAF के एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान कांकेर में पोस्टेड था। मृतक जवान का नाम चंद्रशेखर यादव बताया जा रहा है। वहीं किन कारणों के चलते सुसाइड किया है। अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें : High Court : सूबेदार-SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, सिलेक्शन होने के बाद शॉर्टलिस्टिंग से हटाया नाम, भर्ती कमेटी को रिपोर्ट देने का आदेश


CAF Jawan Suicide : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रूद्री थाना का रहने वाला है। यहां कांकेर में हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। वह 15वीं बटालियन बीजापुर के B कंपनी का जवान था। अज्ञात कारणों के चलते अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : G-20 के विदेशी मेहमानों का रायपुर में स्वागत, डेलीगेट्स को पहनाया छत्तीसगढ़िया गमछा, देखें तस्वीरें...

CAF Jawan Suicide : पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले लाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या की वजह तलाश रही है। परिजनों को जवान के आत्महत्या की जानकारी दे दी गई है। वहीं पुलिस उनसे पूछताछ कर सुसाइड के कारणों को जानने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें : 5 दिनों से जारी भयंकर बारिश का असर... महानदी ने दिखाया रौद्र रूप, किनारे को तोड़ 8 गांवों में घुसा पानी