13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : अंतागढ़ सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई से लापरवाही अफसरों में हड़कंप

Kanker news : समीक्षा में विकास कार्यों में लापरवाही करने पर अंतागढ़ जनपद पंचायत सीईओ और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विकास कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी अब शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
CG News : अंतागढ़ सीईओ-वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, कार्रवाई से लापरवाही अफसरों में हड़कंप

विकास कार्यों की समीक्षा करती कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला

कांकेर . Kanker news : जिले में कई सरकारी योजनाएं लक्ष्य से पीछे चल रही हैं लेकिन अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। यही कारण है कि समीक्षा बैठक में जब हालात ऐसे देखे तो कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने सख्त चेतावनी दी और सीईओ व $कषि विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अब अफसरशाही हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2015-16 से वर्ष 2021-22 तक स्वीकृत 1332 अपूर्ण कार्यों में से 383 कार्य को दो माह के भीतर पूर्ण कराया गया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के विधायक का सड़क पर धरना, न्यायधानी की इस सड़क को लेकर पहले भी हो चुकी है रेल प्रशासन से जंग

chhattisgarh news : पिछले वर्षों में स्वीकृत कार्य अब तक अपूर्ण रहने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। शेष 949 कार्यों को दिसम्बर 2022 तक एवं वर्ष 2022-23 में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को मार्च 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया है। अप्रारंभ और बंद कार्यों पर निर्माण एजेंसियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से नोटिस जारी कर कार्यवाही किए जाने कहा है।

सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अनुविभाग एवं जनपद स्तर पर बैठक लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने एवं अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने में रूचि नहीं लेने पर जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की भी समीक्षा किया। रोजगार गारंटी के कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश दिए गए। रोजगार गारंटी में स्वीकृत कार्यों का ग्राम पंचायत में दीवार लेखन कराने के लिए भी निर्देशित किया है।

8 गौठानों में गत पखवाड़े में गोबर की खरीदी नहीं

अंतागढ़ विकासखंड के 8 गौठानों में गत पखवाड़े में गोबर की खरीदी नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अंतागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को सप्ताह में तीन से चार दिन दौरा करने के लिए निर्देशित किया। आवर्ती चराई गौठानों का निरीक्षण कृषि विभाग के उप संचालक द्वारा की जाएगी। गौठान में गोबर की खरीदी बढ़ाने के लिए पंजीकृत पशुपालकों को गोबर बेचने प्रोत्साहित करने के लिए कहा। गौठानों में पैरादान करने किसानों को प्रोत्साहित करने कहा। 15 गौठानों को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किया जा रहा है।