इससे देखा जा सकता है कि किस तरह से सिंचाई विभाग के अधिकारी मात्र खानापूर्ति करने में लगे हुए हैं। जबकि बांध फूटने के बाद गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। बांध फूटने से फसल बर्बाद होने के साथ-साथ खेतों के मेड़ भी टूटकर बह चुके हैं, कई खेत मिट्टी व रेत से पट चुके हैं। इससे मैनखेड़ा के पीडि़त किसानों में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही से बांध फूटने की बात को लेकर आक्रोश है। ग्राम मैनखेड़ा के ईतवारी नेताम, मदन मरकाम, मुकेश बरसेल, गोविंद बारला, विद्या बारला, चंद्रभान बारला, जीवन कुंजाम, टेकराम सीारे, देवनाथ मरकाम, कामिन साहू, राजीम साहू, सुरसिंह नायक, भारत साहू, कन्या साहू, हठियारिन साहू, सेवाराम गोटी, छबिलाल गोटी, रामसाय गावड़े, श्यामलाल गावड़े, जेठूराम गावड़े, जयश्री गावड़े, बृजलाल गावड़े, समारू गावड़े, शंकर गावड़े, रमशिला गावड़े, हेमंत कोरोटिया, जानसिंग मंडावी, बैजनाथ मंडावी, मनई हिड़को, रैमुनबाई, चरणसिंह बेलोदिया सहित करीब 33 पीडि़त किसानों ने बताया कि हम किसानों का लगभग 50 एकड़ फसल व खेत प्रभावित हो गई हैं। पीडि़त किसानों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।