26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया दीपावली एवं गोवर्धन पूजा

Goverdhan Puja 2023 : विकास खण्ड दरभा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

2 min read
Google source verification
विद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया दीपावली एवं गोवर्धन पूजा

विद्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया दीपावली एवं गोवर्धन पूजा

दरभा। Goverdhan Puja 2023 : विकास खण्ड दरभा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दीपावली पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया। जहां बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली बनाकर दीया जलाया गया। और फटाके फोड़कर दिवाली पर्व हर्षोलास से मनाया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दरभा के शिक्षकों ने उपस्थित बालिकाओं को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के विषय जानकारी देते हुए महत्व को बताया गया। जहां बालिकाओं ने व्यवसायिक प्रशिक्षण के अंतर्गत मिट्टी और गोबर से दीया बनाए, धान के गहने सहित विभिन्न प्रकार के सजावट की सामग्री बनाया और व्यवसाय करना सीखा।


यह भी पढ़ें : CG Second Phase Voting : कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 70 विधानसभा सीटों में 17 को होगी वोटिंग

आज गोवर्धन पूजा पर लोकरंग जोनी उजर माकड़ी की प्रस्तुति


बासनवाही। Goverdhan Puja 2023 : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं व्यापारी संघ के तत्वावधान में रात्रिकालीन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अंचल की सुप्रसिद्ध संचालित लोक संस्था भारत प्यारा कृत लोक रंग जोनी उजर माकड़ी जिला कोंडागांव का कार्यक्रम रखा गया है।

वार्डपंच तुलेश्वर साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात में गांव के सभी कर्मचारियों एवं व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजुलता नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नरहरपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार पटेल शिक्षक करेंगे।

वहीं विशेष अतिथियों में हरलाल नेताम शिक्षक, पवन नेताम सरपंच बासनवाही, संदीप द्विवेदी अध्यक्ष प्रदेश प्रेरक संघ ,तुलसी नेताम पूर्व सरपंच माण्डाभर्री, चन्द्रभान साहू पंच, तुलेश्वर साहू पंच, कीर्ति साहू पंच, कनक प्रसाद कश्यप अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, पुनीत दास कोषाध्यक्ष ग्राम विकास समिति, दीनदयाल साहू सवांददाता दुधावा, बृजलाल ध्रुव शिक्षक, शोभाराम यादव शिक्षक , लिकेश भास्कर श्रम विभाग, कुंती वट्टी पंच सहित कर्मचारी एवं व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि ग्राम पंचायत बासनवाही के आश्रित ग्राम छापरपारा में गत वर्ष से कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं व्यापारी संघ ने दीपावली के पावन अवसर पर दीप मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाते हैं। साथ ही गांव के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।