
गढ़िया पहाड़ में स्थित जोगी गुफा
JOGI CAVE GADHIAPAHAD: गढ़िया पहाड़ में एक जोगी गुफा(Jogi Cave) है। जिसका उपयोग कांकेर के राजा युद्ध के समय शत्रुओं को चकमा देने के लिए करते थ, लेकिन अब तक इस पर्यटक स्थल को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ता की जरूरत है, जगह-जगह पर बोर्ड लगाने की जरूरत है, ताकि पर्यटकों को घुमने में आसानी हो।
जानिए जोगी गुफा का इतिहास
मंदिर पुजारी सीता राम वैष्णव ने बताया कि करीब चार सौ साल पहले कांकेर का राजा कंडरा थे। इस पहाड़ी पर एक जोगी रहता था जो राजा के नगर की सुख शांति के लिए गुफा(Jogi Cave) में बैठकर पूजा पाठ, यज्ञ आदि करता था। तब से इस गुफा के नाम जोगी गुफा से जाना जाता है। इस जोगी गुफा के अंदर एक सुरंग थी जो गढ़पिछवाड़ी में निकलती थी। इस प्रकार के कई सुरंग राजा ने इस पहाड़ पर बनाया था। जब भी युद्ध होता था तो शत्रुओं को चकमा देने के लिए राजा इसी गुफा का सहारा लेता था और दूसरी तरफ से आकर अपने शत्रुओं को मार देता था।
इस गुफा(Jogi Cave) में पहले जोगी रहता था उसके पैरों में पहने जाने वाला खड़ाऊ आज भी यहां मौजूद है। जिसकी पूजा की जाती है। इस गुफा(Jogi Cave) से निकलने वाला रास्ता धीरे धीरे बंद हो गया लेकिन इस गुफा के अंदर आज भी एक ऐसा स्थान है जहां पर 30 से 40 लोगों के बैठने की जगह है। इस गुफा और पहाड़ का इतिहास रोचक है, यहां की खुबसूरती भी उतनी ही सुंदर है। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए एक पर्यटक को जो सुगम रास्ता मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है।
पर्यटकों को होती है परेशानी
गढ़िया पहाड़ व जोगी गुफा(Jogi Cave) बहुत सुंदर है। जोगी गुुफा तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं है, बाहर से आने वाले पर्यटकों को परेशानी होती हैै वे लोग भटक जाते हैं। यहां पर एक रास्ता बना दिया जाए और इतिहास का वर्णन करते हुए बोर्ड लगा दिया जाए तो यह और भी खुबसूरत हो जाएगा। यहां पर तालाब तो है लेकिन पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण यहां पर आने वाले पर्यटकों को परेशानी होती है।
पहाड़ की सोलर लाइटें, खंभों को चोरों ने किया पार
मंदिर पुजारी ने बताया कि गढ़िया पहाड़ में आने जाने वालों को होने वाली परेशानी और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए 2007-08 में 42 नग सोलर लाइट लगाया गया था। लेकिन वह सोलर लाइट धीरे धीरे गायब हो गई। कुछ असामाजिक तत्व के लोग यहां पर लगे सोलर पैनल, बल्ब, व खंबों तक की चोरी कर लिए। यहां पर अब गिने चुने ही खंबे बचे हैं लेकिन लाइट किसी में भी नहीं है। चोरी के बाद से यहां पर बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली खंबे लगाए गए हैं जिससे गढ़िया पहाड़ रोशन हो रहा है।
Published on:
16 Feb 2023 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
