20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हत्या या आत्महत्या : पति गया था शादी कार्यक्रम में, वापस आकर देखा तो फंदे में लटकी मिली पत्नी की लाश

रात 11 बजे वापस आकर देखा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
हत्या या आत्महत्या : पति गया था शादी कार्यक्रम में, वापस आकर देखा तो फंदे में लटकी मिली पत्नी की लाश

हत्या या आत्महत्या : पति गया था शादी कार्यक्रम में, वापस आकर देखा तो फंदे में लटकी मिली पत्नी की लाश

कांकेर। एक चौकाने वाली हत्या ने गांव वालो को सोचने में मजबूर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले अंतर्गत नरहरपुर तहसील के जामगांव में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। बताया जा रहा है महिला का पति रात में कुछ देर के लिए बाहर गया था तभी ये घटना को अंजाम दिया गया है। महिला की लाश उसके घर में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला
एडिशनल एसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि, नरहरपुर थाना अंतर्गत जामगांव के रहने वाले सुखचंद मंडावी की पत्नी कमलादेवी का शव मिला है। रात में मृतका का पति नजदीकी गांव में हो रहे एक शादी कार्यक्रम में गया था। रात 11 बजे वापस आकर देखा तो उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसके बाद पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हत्या या आत्महत्या ? सस्पेंस
पुलिस ने जानकारी दी है कि पूरी घटना देखने के बाद प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वहीं मृतका के पति ने बताया कि, उनके कुछ जेवरात गायब हैं। उस एंगल से भी पुलिस आगे बढ़ रही है। चोरी और मृतिका की लाश का मिलना संयोग है साजिश यह पुलिस के विवेचना पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।