28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में काम करने गया था युवक, वापस आया इस हाल में की देखते ही पिता के उड़ गए होश

बोरगाड़ी पर काम करने केरल गए आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 May 2018, 11:31 AM IST

crime news

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बोरगाड़ी पर काम करने केरल गए आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक द्वारा काम करने के एवज में पैसा की मांग करने पर मालिक के द्वारा धमकी देने का मामला भी सामने आ रहा है। फिलहाल जिन एजेंटों ने मृतक को काम पर ले गए थे, उनके पास से परिजनों को राजनांदगांव से शव मिला है, इसकी शिकायत परिजनों ने आमाबेड़ा थाना में दर्ज कराई है। खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोतकूढ़ निवासी मृतक मयाराम नेताम (30) पिता परदेशी को करीब 9 माह पहले बड़़ेतेवड़ा के ग्रामीण हीरालाल आंचला व प्रेम आंचला ने बोरगाड़ी में काम करने के लिए उसे केरल के मारटन्टम गांव में ले गए थे, जहां करीब 8 माह तक काम करने के बाद अपने घर आने की इच्छा जाहिर कर मालिक से पैसा की मांग किया, तो उसके मालिक ने महज दो हजार रुपए पकड़ा कर गांव भेज दिया।

अपने गांव आकर जिन लोगों के कहने पर काम गया था तो उनसे पैसा नहीं देने की जानकारी दी। 3 मई को दोनों एजेंट व मृतक केरल के लिए रवाना हुए, जहां बोर मालिक से पैसा लेन-देन की बात को लेकर बहस हुई। इस दौरान मालिक व एजेंट ने उसे धमकी दी, जिससे वह डरकर अपने गांव आने के लिए निकला था।

इसी दौरान फोन पर आपबीति की घटना व जान से मारने की बात की जानकारी अपने भाई पवन प्रधान को विस्तार पूर्वक दी थी, इसके बाद उसका फोन बंद बताया। फोन आने पर उसके भाई ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन चिङ्क्षतत होकर उसके पता तलाश में केरल जाने के लिए 9 मई को निकले थे कि राजनांदगांव में दोनों एजेंट हीरालाल व प्रेम से मुलाकात हुई, वही पर युवक का शव भी मिला। अपने पुत्र को मृत देख पिता के होश उड़ गए। परिजनों ने इस घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस विभाग से पुष्टि नहीं हो पायी है।