27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों ने बीएसएफ कैंप के पास कुकर बम किया ब्लॉस्ट, जवानों ने मोर्चा संभाला तो भाग खड़े नक्सली

नक्सलियों ने बीएसएफ कैम्प के पास कुकर बम किया ब्लॉस्ट
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Oct 2018, 11:07 AM IST

naxal attack

नक्सलियों ने बीएसएफ कैंप के पास कुकर बम किया ब्लॉस्ट, जवानों ने मोर्चा संभाला तो भाग खड़े नक्सली

दुर्गूकोंदल. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भुसकी बीएसएफ कैंप से महज 5 सौ मीटर दूर दुर्गूकोंदल पखांजूर मार्ग पर टेकरी में बिजली टॉवर के पास नक्सलियों ने बीएसएफ के गश्ती दल को विस्फोट कर नुकसान पहुंचाने के लिए चार कुकर बम प्लांट किया था। दो बम को नक्सलियों ने जवानों के पहुंचते ही विस्फोट कर दिया और दो बम को बीएसएफ के बीडीएस टीम डिफ्यूज कर दिया। कुकर बम 5-5 किलो के थे, जिससे बड़ी क्षति बीएसएफ के जवानों को हो सकती थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा किए विस्फोट से जवान बालबाल बच गए।

दो बम को बीडीएस की टीम विस्फोट कर खुद को नुकसान होने से बचा लिया। इस घटना के बाद से पुलिस-बीएसएफ के जवानों के नींद उड़ गई, इलाके में सर्चिंग बढ़ गई है।

बीएसएस 175वीं वाहिनी के कमांडेंट आरजे हंसदा ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस की टीम रोज दुर्गूकोंदल पखांजूर मार्ग पर रूटीन गश्त करती है, बीती रात को भी जवान गश्त कर रात 8 बजे लौटे थे। आम लोगों की सुरक्षा के लिए सडक़ के दोनों ओर चलते हैं, इसलिए नक्सलियों ने अपने मंसूबे के अनुसार बीएसएफ के जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए कुकर बम प्लांट किए थे, दो बम नक्सलियों ने जवानों के टेकरी में पहुंचते ही विस्फोट कर दिया।

जवानों ने मोर्चा संभाला तो नक्सली भाग खड़े हुए, इसी बीच बीएसएफ के बीडीएस टीम के साथ जवानों ने आसपास सर्चिंग किया, विस्फोट किए स्थल से दो जिंदा कुकरबम मिले, जिसे बीएसएफ के बीडीएस टीम ने विस्फोट कर नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। नक्सलियों द्वारा विस्फोट करने से किसी भी जवान को कोई क्षति नहीं हुई है, नक्सलियों के ऐसे करतूत से फोर्स डरने वाली नहीं है। वहीं थाना प्रभारी शिवकुमार खुंटे ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस के जवानों के लगातार सर्चिंग से क्षेत्र में नक्सलियों का प्रभाव कम होने लगा है, नक्सली हमेशा घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपने प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसीलिए बम प्लांट कर जवानों को क्षति पहुंचाने की कोशिश किया था, लेकिन क्षेत्र में सर्चिंग कर क्षेत्र से वाकिफ जवानों की मुस्तैदी से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई, घटना स्थल से वायर, एक खाली कुकर, टूटे कूकर के टुकड़े, टावर और पैकिंग दो पैकिंग बैटरी जप्त कर माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टूवाईसी राठौर, डिप्टी कमांडेंट, इंस्पेक्टर पीके सिंग, इंस्पेक्टर विश्वजीत भाटिया बीएसएफ और पुलिस के जवान उपस्थित थे।

चुनाव के पहले दहशत
विधानसभा चुनावी बिगुल बचते ही नक्सली पर्चा फेंककर और बैनर लगाकर विरोध कर रहे हैं और बैनर के माध्यम से चुनाव का बहिष्कार आह्वान किया है। हालांकि फोर्स सभी क्षेत्र में गश्त कर रही है। बड़ी घटना को माओवादी अंजाम नहीं दे पा रहे हैं, और पुलिस बैनर पोस्टर को शरारती तत्वों की करतूत बता रही थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा भुसकी गांव के पास मेन रोड से 100मी. दूर टेकरी में 4 टिफिन बम प्लांट कर पुलिस और बीएसएफ के सर्चिंग पर सवाल खड़ी कर दिया है, इस समय विधानसभा चुनाव क समर चल रहा है, पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में लगे हैं, लेकिन नक्सली भी छोटी-छोटी घटना कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, चुनाव प्रचार करने वाले सभी पार्टी के कार्यकर्ता भी दहशत में है।

बड़ा हादसा टला
नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जहां कुकरबम प्लांट किया था, वहां विस्फोट में प्रयुक्त टॉवर को चलाने के लिए एक टावर भी खड़ किया था, जिसका कनेक्शन बैटरी से था, जिसे पैंकिग कर जमीन में रखे थे, इसलिए की इसके रिमोट के माध्यम से विस्फोट कर सकते थे, साथ ही वायर भी था, नक्सली वायर और रिमोट दोनों तरीके से विस्फोट करने का प्लान किए थे, लेकिन दो बम को किसी तरह से विस्फोट तो किया लेकिन बीएसएफ और पुलिस के सतर्कता से दो अन्य बम को विस्फोट करने से पूर्व भाग गए।