31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों ने दी चेतावनी, पुलिस का साथ दिया तो होगा यही हाल

नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एेसी ही एक नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई, जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 Oct 2017, 3:01 PM IST

Naxals kill villager

ग्रामीण की हत्या के बाद नक्सलियों ने दी चेतावनी, पुलिस का साथ दिया तो होगा यही हाल

कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एेसी ही एक नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई, जहां बंदूकधारी नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कांकेर जिले के बडग़ांव थाना क्षेत्र की है।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बडग़ांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेंड्रा गांव में नक्सलियों ने गज्जु आंचला (५५) की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय परतापुर एरिया कमेटी के लगभग दो दर्जन नक्सलियों ने बीती रात मेंड्रा गांव में धावा बोल दिया और आंचला को अपने साथ बाजार लगने वाले स्थान की ओर ले गए।

इसके बाद नक्सलियों ने वहां जन-अदालत लगाई और आंचला पर पुलिस का साथ देने का आरोप लगाया। इसके बाद नक्सलियों ने आंचला को लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि घटना के बारे में पुलिस को कुछ भी बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। इसके अलावा नक्सलियों ने पुलिस का साथ देने वालों को भी चेतावनी देते हुए वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में फोर्स की गतिविधि बढ़ा दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमले के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में आए दिन एेसी खबरें सुनने मिलती है, जहां नक्सली अक्सर ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर देते हैं।

इससे पहले कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में इसी साल जुलाई महीने में नक्सलियों ने 60 साल के घसियाराम सलाम की हत्या कर दी थी। वहीं, चार दिनों पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में मड़े बाबू राव (45) की पीट पीटकर हत्या कर दी थी।