जिसके बाद बताया कि ४ नवम्बर को वह और उसका एक साथी युसूफ रात में शराब पीने कच्चे मोटरसाइकिल से आए थे, शराब पीने के बाद रात में सूने मकान को देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास से सोना का मंगलसूत्र एक नग, नेकलेस एक नग, सोने का तीन अंगूठी, चांदी का पायल एक जोड़ी, बिछिया २ नग, चांदी का कटोरा व चम्मच एक नग, मोबाइल व कुछ नकदी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ४५७,३८० के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।