2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवान को ठोकर मारकर फरार हो रहा था बकरी चोर गिरोह, पुलिस ने ऐसे दबोचा

वैन से बकरी चोरी को अंजाम देने वाले चार सदस्यों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रावघाट में गिरफ्तार कर लिया

2 min read
Google source verification
crime news

जवान को ठोकर मारकर फरार हो रहा था बकरी चोर गिरोह, पुलिस ने ऐसे दबोचा

कांकेर/अंतागढ़. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वैन से बकरी चोरी को अंजाम देने वाले चार सदस्यों को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रावघाट में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। वैन से भागते समय चोरों ने एक पुलिस के जवान को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया है।

READ MORE: पीएम रिपोर्ट देख डॉक्टर भी चौंके, आत्महत्या करने के लिए महिला ने अपनाया था ये खतरनाक तरीका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर के ग्राम केंवटी में शुक्रवार को बकरी चोर गिरोह के सदस्य चोरी की नियत वैन से घूम रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो घेरबंदी कर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया।

READ MORE: आधी रात बगल के कमरे से आ रही थी आवाजें, बेटे की खुली नींद तो मां को देखा इस हाल में, उड़ गए होश

पुलिस को देखकर बकरी चोर गिरोह के चारों सदस्य मारुति वैन से अंतागढ़ की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने चोरों का पीछा करना प्रारंभ कर दिया।अंतागढ़ होते हुए वैन से रावघाट की तरफ चोर निकल रहे थे।

READ MORE: चाय की ख्वाहिश करना पड़ा महंगा, नाराज पत्नी ने बच्चों समेत खुद को कर दिया आग के हवाले

वाहन जैसे ही रावघाट की तरफ बढ़ी थी कि रावघाट पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। इस दौरान एक पुलिस का जवान वैन की चपेट में आकर घायल हो गया।

READ MORE: दंग रह गई पुलिस जब ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का आठ साल बाद एेसे खुला राज, दोस्त निकला आरोपी

पकड़े गए चोर विजेंद्र कुमार पांडेय (28) पिता शीतला प्रसाद पांडेय निवासी थाना नेवई दुर्ग, मो. सफीक (40) पिता मो. इशात निवासी रुवाबांधा सेक्टर-6 जिला दुर्ग, अंसार अली (37) पिता सुलेमान निवासी रुवाबंधा, शेख कयाम (30) पिता शेख अलीम रुवाबांधा मस्जिद के पीछे जिला दुर्ग के रहने वाले हैं।