11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

e-KYC नहीं तो पैसा नहीं! Mahtari Vandana Yojana पर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ सरकार का अलर्ट, 30 जून आखिरी डेट

Mahtari Vandan Yojana eKYC Update: महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवायसी जरूरी कर दिया गया है। कांकेर जिले में हजारों महिलाओं का सत्यापन बाकी है। विभाग ने 30 जून तक नि:शुल्क ई-केवायसी कराने की अपील की है, ताकि योजना की राशि मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।
2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: ई-केवायसी नहीं कराया तो रुक सकती है राशि(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। अब सभी पात्र हितग्राहियों को अपना ई-केवायसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि लाभार्थियों का सत्यापन समय पर पूरा होना जरूरी है। विभाग के अनुसार जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ हितग्राहियों का ई-केवायसी अभी बाकी है। तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर आगामी राशि मिलने में परेशानी आ सकती है।

Mahtari Vandan Yojana eKYC: कांकेर में 1.80 लाख महिलाओं को मिल रहा लाभ

कांकेर जिले में महतारी वंदन योजना के तहत करीब 1.80 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। विभाग के अनुसार अब तक 1.72 लाख से अधिक हितग्राहियों का ई-केवायसी पूरा हो चुका है, जबकि करीब 8 हजार महिलाओं का सत्यापन अभी बाकी है।

बाकी हितग्राहियों की सूची आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध

विभाग ने ई-केवायसी से छूटे हुए हितग्राहियों की सूची संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के महतारी वंदन ऐप लॉगिन में उपलब्ध करा दी है। इसके माध्यम से चिन्हित महिलाओं तक जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि वे समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें।

30 जून तक मुफ्त में करा सकेंगी ई-केवायसी

महिलाएं अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ग्राम पंचायत में वीएलई के माध्यम से 30 जून 2026 तक नि:शुल्क ई-केवायसी करा सकती हैं। विभाग ने इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने के निर्देश दिए हैं।

योजना की राशि जारी रखने के लिए जरूरी सत्यापन

अधिकारियों ने बताया कि ई-केवायसी का उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन करना और योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाना है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आगामी किस्तों में दिक्कत आ सकती है।

महिलाओं से विभाग की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना ई-केवायसी पूरा करा लें, ताकि महतारी वंदन योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।