10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर किया 2102 खाली बारदानों का गबन, मामला दर्ज

पखांजूर थाना क्षेत्र के पीव्ही 41 स्थित धान उपार्जन केंन्द्र के धान खरीदी प्रभारी एवं संस्था के कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा अपने कार्य में अनियमितता बरतने व लाखों रूपए के खाली बारदाना को गबन करने का मामला सामने आई है।

2 min read
Google source verification
खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर किया 2102 खाली बारदानों का गबन, मामला दर्ज

खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर किया 2102 खाली बारदानों का गबन, मामला दर्ज

कांकेर/पखांजूर. पखांजूर थाना क्षेत्र के पीव्ही 41 स्थित धान उपार्जन केंन्द्र के धान खरीदी प्रभारी एवं संस्था के कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा अपने कार्य में अनियमितता बरतने व लाखों रूपए के खाली बारदाना को गबन करने का मामला सामने आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 188, 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पखांजूर में अध्यक्ष ईश्वर कडिय़ाम ने 19 दिसम्बर को थाना में शिकायत दर्ज किया था, कि पीव्ही 41 स्थित धान उपार्जन खरीदी केन्द्र प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार एवं कम्प्यूटर आपरेटर शंकर सरकार द्वारा शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए लाखों रूपए के खाली बारदानों का गबन किया गया है, जिसकी शीघ्र जांच किया जाए।

जिसके बाद पीव्ही 41 स्थित धान उपार्जन केन्द्र पखांजूर में डॉ कमलप्रीत सिंह सचिव छग. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप संचनालय विभाग एवं अन्य अधिकारीयों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अधिकारीयों द्वारा निरीक्षण के दौरान अनियमित्ता पाए जाने पर डॉ कमलप्रीत सिंह सचिव छग. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति ने उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को जांच हेतू मौखिक रूप से आदेशित किया था।

आदेश के परिपालन में टीम ने धान उपार्जन केन्द्र खरीदी प्रभारी प्रसन्नजीत सरकार एवं कम्प्यूटर आपरेटर शंकर सरकार की उपस्थिति में जांच किया, जांच में पाया गया कि उक्त उपार्जन केन्द्र में खाली नए बारदाने 5145 एवं खाली पुराने बारदाने 8681 स्टाक के अनुसार उपलब्ध होने चाहिए, परन्तु मौके पर 8035 नग खाली पुराने बारदाने एवं 3689 खाली नए बारदाने पाए गए।

इस प्रकार खाली नए बारदाने 1456 नग, खाली पुराने बारदाने 646 नग स्टाक रिपोर्ट से कम होना पाया गया, कुल 2102 खाली बारदाने कम पाए गए। जांच के बाद मौके पर पंचनामा तैयार कर आवेदक को धारा 91 के तहत नोटिस, शासन का आदेश, स्टाक की जानकारी, नियुक्ति आदेश, बारदानो का मुल्य के संबंध में दस्तावेज प्राप्त करने हेतु दिया गया था एवं जंाच के दौरान आवेदक ईश्वर कडिय़ाम एवं गवाह शुभंकर मालाकार, जतिन देवागंन, अविशेक निषादराज का कथन लिया गया। आवेदक एवं साक्षीयों ने अपने-अपने कथन में आवेदक द्वारा शिकायत आवेदन में दिए गए तथ्यों एवं पंचनामा कि पुष्टि किया है।

उक्त आरोपियों द्वारा गबन किए गए बारदानों का मुल्य 56.57 रूपए प्रति बारदाना लिखा गया है। कुल 2102 खाली बारदानों जिसका मुल्य 56.57 पैसे प्रति बोरा की दर से 1,18,910.14 रूपए का गबन कर लाभ कमाने के आशय से शासन को क्षति पहूंचाई है।