12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं बिक रहा धान… खरीदी केंद्र में जमा हो रही बोरियां, उठाव की मांग

CG News : क्षेत्र के उपार्जन केंद्रो में धान उठाव नहीं होने से किसानों व खरीदी करने वाले कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
dhan_kharidi.jpg

Kanker News : क्षेत्र के उपार्जन केंद्रो में धान उठाव नहीं होने से किसानों व खरीदी करने वाले कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। जिससे खरीदी भी प्रभावित हो रही है, लगातार किसानों के धान आने से जगह के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गूकोंदल ग्रामीण क्षेत्र से लगे धान खरीदी केंद्र कोदापाखा में धान के उठाव नहीं होने से धान का स्टाक लगातार जाम होते जा रहा है। किसानों को धान जाम होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : बीवी के यार का पति ने किया मर्डर... दगेबाजी के बदले की आग में टांगी से मारकर की हत्या

निर्धारित अवधि में धान परिवहन नहीं किया गया तो आगामी दिनों में धान खरीदी बंद करना पड़ सकता है। धान खरीदी केंद्रों में अब तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, लेकिन दुर्गूकोंदल में खरीदी केंद्र से उठाव शुरू नहीं हुआ है। धान खरीदी केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। समय रहते उठाव नहीं हुआ तो समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका है। उपार्जन केंद्रों में लगातार खरीदी के लिए टोकन जारी हो रहा है। इससे खरीदी में और तेजी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार... सदमें में परिवार

सहकारी समिति दुर्गूकोंदल, कोदापाखा में धान खरीदी केंद्र में इस बार बंपर आवक होने के कारण अधिक धान आने की संभावना है, खरीदी केंद्र में धान की छल्लियां भर गई है। बिक्री के लिए आने वाले धान को रखने खरीदी केंद्र में समस्या हो रही है।अधिक मात्रा में धान खरीदी होने के बाद भी अब तक धान का उठाव नहीं हो रहा है। समिति के लिए परेशानी बनती जा रही है। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की मांग है कि केंद्रों में खरीदे गए धान का उठाव तत्काल किया जाए। जिससे समय रहते धान का उठाव शुरू नहीं हुआ तो जल्द ही खरीदी केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है।