
Kanker News : जिले के पखांजूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ज़हरीले साँप के काटने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों मासूम एक ही घर के थे। 2 सगे भाइयों को साँप ने काट दिया। एक ही कमरे में दोनों भाई अपने माँ व पिता के साथ सो रहे थे। इस घटना के बाद पुरे गांव में शोक की लहर फ़ैल गई है।
जानकारी के अनुसार रात 3 बजे सांप ने उन्हे काट लिया। एक भाई 5 वर्ष और दूसरा 3 वर्ष का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। यह पखांजूर थाना के पी व्ही 130 श्रीनगर गांव का पूरी घटना है।
राजिम के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम भसेरा से भी सर्पदंश का मामला सामने आया है। यहाँ दो दिन पहले जहरीले सांप ने मां-बेटी को काट लिया। इसके बाद आनन-फानन में मां-बेटी को महासमुंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई है। परिजनों ने सांप को खोजकर मार डाला है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
Updated on:
18 Aug 2024 01:20 pm
Published on:
18 Aug 2024 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
