
कांकेर. जैसाकर्रा चारामा में अवैध लालईंट को लेकर गोंड़वाना समाज ने मोर्चा खोल दिया है। गोंड़वाना समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अपर कलक्टर को अल्टीमेटम देने हुए ज्ञापन सौंपा कि तीन दिन के अंदर जैसाकर्रा में अवैध लालईंट बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो गोंड़वाना समाज एनएच-30 जाम कर देगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गोंड़वाना समाज के ज्ञापन से हड़कंप मचा है।
गोंड़वाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष जीवन ठाकुर ने अपर कलक्टर एमआर चेलक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जैसाकर्रा में 40 से 50 लाख अवैध लालईंट तैयार किया गया है। यह ईंट आलोक ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर और संजय ठाकुर निवासी ग्राम जैसाकर्रा द्वारा अवैध ढंग से बनाया जा रहा है।
फॉरेस्ट ऑरेंज एरिया के पास इस तरह की अवैध ईंट के भट्ठे चल रहे हैं। जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल न्यायालय द्वारा भूसा से लालईंट बनाने पर प्रतिबंधित किया गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी स्थानीय और जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। खनिज विभाग और स्थानीय अफसरों द्वारा सिर्फ 5 से 10 हजार ईंट बनाने वालों को पकड़ा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अमला सिर्फ गरीबों पर ही कार्रवाई कर रहा है। रसूखदारों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। समाज के ब्लॉक अध्यक्ष ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के भीतर अवैध लालईंट निर्माण पर प्रशासन कार्रवाई करने में असमर्थता दिखाया तो गोंड़वाना समाज के लोग अन्याय के खिलाफ ईंट भट्ठा के सामने एनएच-30 पर धरना प्रदर्शन कर जाम करेंगे, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। गोंड़वाना समाज ने यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर, चाराम तहसीलदार, थाना प्रभारी के नाम पर भी सौंपा है।
नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम करिहापहार में धमतरी का एक व्यापारी जंगल काट कर 20 लाख से अधिक लालईंट तैयार किया है। ग्राम पंचायत मालगांव के आश्रित गांव बरकई में उपसरपंच ने शासकीय भूमि पर करीब 10 लाख ईंट के पांच भट्टा लगाया है। दुधावा में 40 लाख ईंट के भट्ठों से धुआं उठ रहा है। शहर के पास दसपुर में 24 लालईंट भट्ठे चल रहे हैं। सिंगारभाट पुलिस लाइन के पीछे शहर का एक व्यापारी जंगल की भूमि पर ईंट बना रहा है। ग्राम पंचायत नारा और व्यासकोंगेरा में लालईंट बन रही हैं। खनिज विभाग और राजस्व विभाग तक चढ़ावा पहुंचने के बाद इन पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
Published on:
06 Apr 2018 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
