14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये फल गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से करता है हमारी रक्षा, जानें इसके अनोखे फायदे

किसान नदियों और महानदियों के किनारे तरबूज की खेती करते हैं इस फल को आम भाषा में कलिंदर भी कहा जाता

2 min read
Google source verification
CGNews

ये फल गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से करता है हमारी रक्षा, जानें इसके अनोखे फायदे

कांकेर. गर्मी के शुरू होते ही लोगों के बीच तरबूज की मांग बढऩे लगती है। किसान नदियों और महानदियों के किनारे तरबूज की खेती करते हैं। इस फल को आम भाषा में कलिंदर भी कहा जाता है। बाहर से सख्त दिखने वाला ये फल अंदर से पानी से भरपूर होता है। जिसका लाल रंग और मीठा स्वाद हमें अपनी ओर आकर्षित करता है।

चारामा में एक तरफ जहां पर नदियों, महानदियों से बड़े पैमाने पर रेत खनन हो रहा, वहीं नदियों के तट पर किसान बड़े पैमाने पर कलिंदर की खेती कर रहे हैं। महानदी के तट पर कलिंदर की खेती कर रहे किसानों ने बताया गर्मी के मौसम कलिंदर की मांग बढ़ जाती है।

तरबूज खाने के फायदे
1. तरबूज के सेवन से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में होता है। जिससे हम दिल से संबंधित बीमारियों से दूर रहते हैं।
2. तरबूज में विटामिन की प्रचुर मात्रा मौजुद होती है जिससे यह हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को बनाए रखता है।
3. शरीर में खून की कमी की शिकायत होने पर तरबूज का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसके रोजना सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।
4. तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसके रोजाना सेवन से दिमाग शंात और एकाग्र होता है।
5. गर्मी के समय हमें ज्यादा प्यास लगती है ऐसे में तरबूज खाना या तरबूज के जूस का सेवन एक बेहतर उपाय है।

किसान कई वर्षों ने महानदी के तट पर कलिंदर की खेती कर रहे हैं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को मीठा कलिंदर मिल सके। किसानों ने बताया कि कलिंदर की पहली फसल की अधिक मांग रहती है। महानदी के तट पर तैयार हो रहे कलिंदर बाहर तक जा रहे हैं। बाजार में इस समय प्रति नग कलिंदर 30 रुपए से 110 रुपए तक विक्रय हो रहा है। कुछ स्थानों पर 15 से 20 रुपए प्रति किलो की दर से कलिंदर को बेचा जा रहा है। गर्मी में कलिंदर के उपयोग काफी लाभदायक है।