1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में 8 श्रदालुओ की मौत हो गई है, श्रद्धालु राजस्थान से नीमशारण्य सीतापुर दर्शन करने जा रहे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:25 PM IST

kannauj

कन्नौज में भीषण सड़क हादसै, 8 लोगों की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

कन्नौज. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सडक हादसे में 8 श्रदालुओ की मौके पर मौत हो गई है, बुलेरों के अचानक अनियंत्रत हो जाने से एक कंटेनर में जा घुसी। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में 8 लोगों की मौत हो गई है व दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है श्रद्धालुओं से भरी बुलेरों में कंटेनर पीछे से घुसी जिससे उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। श्रद्धालु राजस्थान से नीमशारण्य सीतापुर दर्शन करने जा रहे थे जहां रास्ते में कंटेनर में बुलेरों में जोरदार टक्कर मार दी जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है।


कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में घटना होने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। गांव के आनन-फानन में राहत कार्य शुरु किया। इलाके के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु किया। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की कवायद जारी है।

बताया जा रहा है मरने वालों में 3 महिलाएं व 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल तीन लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमे बुलेरों चालक की गम्भीर हालत को देखते हुए उसको कानपुर रिफर किया गया है। वही दो बच्चों का इलाज कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 4 बजे के करीब हुआ। ये सभी लोग श्रद्धालु थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी लोग राजस्थान के अलवर जिले से बुलेरो से सीतापुर जिले के नैमिसारण्य चक्र तीर्थ स्थान जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया।

यह हुए घायल
1-पप्पू कुमार यादव पुत्र सुल्तान सिंह निo बानपुर थाना बानपुर जनपद अलवर
2- शाहिल पुत्र राजू उम्र 5 वर्ष 3- अंकित पुत्र राजू उम्र 11 वर्ष


मृतक के नाम
1- राजू पुत्र घासी राम
2- राजू पुत्र राम जी लाल
3- विद्या देवी w/o उमराव
4- संतोष देवी w/o घासी राम
5- सालू पुत्री राजेन्द्र
6- रत्याली राम पिता राजेन्द्र सिंह
3 महिलाएं, 3 पुरुष, 2 बच्चे हैं।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश