11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने मंच से कही बड़ी बात, कहा- हम डिंपल से जितना प्यार करते हैं उतना ही प्यार…

कन्नौज से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए आयोजित महारैली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से अपनी पत्नी डिंपल से प्रेम का इजहार करते हुए बड़ा बयान दिया।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Dimple

Akhilesh Dimple

कन्नौज. कन्नौज से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए आयोजित महारैली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से अपनी पत्नी डिंपल से प्रेम का इजहार करते हुए कहा कि हम डिंपल से जितना प्रेम करते हैं उतना ही कन्नौज की जनता से भी करते हैं। हमारा आपका रिश्ता बहुत गहरा है। इसी के साथ रैली में मौजूद बसपा सुप्रीमो मायावती ने डिंपल यादव को अपनी बहू माना। तो वहीं डिंपल यादव ने भी अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मायावती को वहीं सम्मान दिया जिसकी वे हकदार थीं।

ये भी पढ़ें- तीसरे चरण के मतदान के बाद भतीजे अक्षय का चाचा शिवपाल पर बहुत बड़ा पलटवार, कहा - ... तो वे विधायक भी न होते

अखिलेश यादव को डिंपल ने दी बधाई-

कन्नौज में आयोजित सपा, बसपा और आरएलडी की संयुक्त महारैली में डिंपल यादव ने कहा कि मायावती जी ने गठबंधन करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मायावती जी को वह सम्मान दिया है जिनकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि मायावती देश की एकमात्र महिला हैं जो एक साधारण परिवार से होकर भी चार बार यूपी की सीएम रही हैं। इस दौरान भाजपा सरकार पर हमला करते हुए डिंपल ने कहा कि छल, कपट, धोखा और अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को बाहर करने के लिए यह महागठबंधन हुआ है।

मायावती ने डिंपल को बताया अपनी बहू-

मायावती ने कन्नौज की जनता से अपील करती हुए कहा कि डिंपल यादव को रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत दिलाकर संसद भेजें। मैं डिंपल यादव को अपनी बहू मानती हूं। अखिलेश यादव भी बड़े सम्मान के साथ मुझे अपना बड़ा मानते हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर भी हमला किया और कहा कि भाजपा के राज में देश की सीमाएं अभी तक सुरक्षित नहीं हैं । वे शहीदों की शहादत को भी चुनाव प्रचार में भुनाने में लगे हैं। केंद्र में भाजपा द्वारा किए गए वादे भी कांग्रेस के शासन की तरह अधूरे ही हैं।

जितना प्रेम करते हैं डिंपल से, उतना ही...- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा आपका रिश्ता बहुत गहरा है। हम डिंपल से जितना प्रेम करते हैं, उतना ही कन्नौज की जनता से भी करते हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में मोदीजी को गंगा मैया ने सफाई के लिए बुलाया था। इस बार फिर बुलाया है लेकिन भाजपा को साफ़ करने के लिए। मुझे यकीन है कि आप सभी लोग कन्नौज के इतिहास को दोहराने का काम करेंगे।