13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक महीने पहले हुए विवाद की रंजिश: 8 साल के मासूम बच्चे की गला काटकर हत्या

8-year-old innocent murdered in Kannauj: कन्नौज में बच्चों के बीच हुए विवाद का खौफनाक अंत सामने आया जब 8 साल के मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी गई, लेकिन मरने के पहले मृतक ने हत्यारोपियों की जानकारी दी।‌
2 min read
Google source verification
कन्नौज में मर्डर फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Teenager murdered in Kannauj: कन्नौज में 8 साल का मासूम खेत में लहूलुहान हालत पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां गुरुवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। लेकिन मरने के पहले उसने हमलावरों को पहचाना और उसकी जानकारी दी। मृतक पिता ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बच्चों के बीच विवाद का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला तिर्वा थाना क्षेत्र का है। ‌

खेत में गंभीर हालत में मिला था असद

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहसार गांव में बीते बुधवार की शाम को 8 साल का असद खेत में गंभीर अवस्था में मिला था। उसके गले में रेतने का निशान बना था और गले से खून बह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने असद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने असद की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर सफर कर दिया। गुरुवार की देर शाम को असद की उपचार के दौरान मौत हो गई। लेकिन सांस थमने के पहले असद ने अपने कातिल की पहचान की। परिजनों ने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

एक महीने पहले बच्चों के बीच हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि एक महीना पहले खेल के दौरान बच्चों में विवाद हो गया था। लेकिन उन्होंने सोचा कि बच्चों की लड़ाई बात खत्म हो गई। बीते बुधवार की शाम को पड़ोस में रहने वाले अरबाज पुत्र जूबैर खेलने के बहाने घर से थोड़ी दूर खेत में ले गया। जहां पर उसने उसका गला रेत कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग निकला।

उपचार के दौरान असद की हुई मौत

बीते बृहस्पतिवार को शानू ने अपने घायल बेटे से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने वीडियो दिखाकर पूछा कि तुम्हें किसने मारा है? इस पर असद ने वीडियो देखकर इशारे में बताया कि इसने मारा है। इसके साथ ही उसने कहां और कैसे मारा, इसकी भी जानकारी दी। शानू ने पूरी पूछताछ का एक वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

मां-बेटे के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा

पिता ने जब यह पूछा कि मारपीट के समय वहां कोई था पर वह चुप हो गया और कोई इशारा नहीं किया। शानू ने अरबाज पुत्र जुबैर और उसकी मां रूही बेगम के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग