देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 24 जनबरी 1990 में तिर्वा रोड स्थित सीताराम हीरो देवी सरस्वती शिशु मंदिर का उद्घाटन करने आये थे। स्कूल के प्रबंधक प्रवीण टंडन, प्रमोद दुबे छन्नू , नीरज महरोत्रा, कैलाश नारायण टंडन, विजय नारायण टंडन, वैकुण्ठ नारायण मिश्रा, बाबू केशवदास टंडन और उमाकांत मिश्रा आदि लोग स्कूल में मौजूद थे। तब कार्यक्रम का संचालन करते हुए उमाकांत मिश्रा ने कहा कि अटल जी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं। उनका यह कथन बाद में सही साबित हुआ था।