26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सासंद का बयान, मंदिर निर्माण के लिए हो सकती है यह तारीख, अध्यादेश या कानून पर कहा यह

भाजपा सांसद ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण की तारीख के बारे में बताया साथ सपा-बसपा-कांग्रेस पर भी हमला किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 16 Nov 2018, 6:08 PM IST

Sakshi Maharaj

Sakshi Maharaj

कन्नौज. भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण की तारीख के बारे में बताया साथ सपा-बसपा-कांग्रेस पर भी हमला किया। इसी के साथ ही उन्होंने शिवपाल की नई पार्टी क वह शुक्रवार को मैनपुरी के बरौनी जाते समय कुछ देर के लिए यहां रुके थे। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य, रेलवे सलाहकार समित सदस्य विपिन द्विवेदी, आनंद गुप्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने किसानों के लिए की अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, खुद पहुंचे यहां, किसान हुए बेहद खुश

मंदिर निर्माण अभी नहीं हुआ तो कभी नहीं होगा-

साक्षी महाराज ने साफ कहा कि मंदिर का मुद्दा इस समय चरम पर है और मंदिर निर्माण अभी नहीं हुआ तो कभी नहीं हो पाएगा। इसके लिए अध्यादेश लाने की जरूरत है और वह लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 6 दिसंबर तिथि हो सकती है। संतों ने भी नवंबर माह में विशाल सम्मेलन कर इस बात को उठाया है। अब अध्यादेश या कानून, जो भी बनाना है, इस पर सरकार विचार कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने जो जमीन राम मंदिर की अधिग्रहीत की थी, वह न्यास को सरकार वापस कर दे। इस पर ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। यह मंदिर सोमनाथ की तर्ज पर बनाया जाएगा। यदि अभी मंदिर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो प्रभु राम के साथ बेईमानी होगी। कहा कि भाजपा कहती है कि जो राम का नहीं वह किसी के काम का नहीं, इसलिए मंदिर हर हाल में बनकर रहेगा।

ये भी पढ़ें- राजा भैया ने पहली बार सीधा केंद्र सरकार पर किया इतना बड़ा हमला, पार्टी के ऐलान के साथ ही दे दिया बहुत बड़ा बयान

सपा-बसपा पर किया हमला-

भाजपा सांसद ने इस दौरान सपा, बसपा व कांग्रेस पर भी हमला किया और उन्होंने इन दलों को लोगों पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कभी शिव भक्त बन कर निकलते हैं, तो कभी सपा सुप्रीमो अखिलेश मंदिर बनवाने की बात कहते हैं। सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है और उसमे यह मामला उठाया जाएगा। निर्माण शुरू न होने पर उनके विरोध करने के सवाल पर कहा कि इसका विरोध प्रभु राम खुद ही शुरू कर देंगे। उनके समान उत्तर देने की क्षमता किसी में नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग