24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज

कन्नौज में सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा बयान- बसपा सरकार बनी तो दोबारा कराएंगे बिकरू कांड की जांच

कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव ने ब्राह्मणों के साथ होने और 2022 में सरकार बनाने का दावा किया

Google source verification

कन्नौज. मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन कन्नौज में हुआ। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बिकरू कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिकरू कांड में हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सूबे में बसपा की सरकार बनने पर बिकरू कांड की दोबारा जांच कराई जाएगी। मानपुर रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में बसपा का प्रबुद्ध सम्मेलन था। सतीश चंद्र मिश्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा महासचिव ने ब्राह्मणों के साथ होने और 2022 में सरकार बनाने का दावा किया। बिकरू कांड को लेकर पूछे गये पत्रकारों के सवाल पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि देखिए जो रिपोर्ट को बनाकर के बिकरू कांड में दी गई है। वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। 2022 में जब हमारी सरकार बनेगी तो हम लोग दोबारा से इसमें जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें : 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है तो गठबंधन करना होगा- शिवपाल यादव