कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के काली नदी की तलहटी में बसे गांव उधरनपुर की मांटी में जन्में भाजपा के पुरोधा कहे जाने वाले पूर्व सहकारिता मंत्री की पुण्यतिथि की तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई केन्द्रीय मंत्रियों के आने की संभावना के चलते 24 जून को मनाई जाने वाली पूर्व सहकारिता मंत्री की पुण्यतिथि की तैयारियां चरम पर चल रही हैं। पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की बेटी अर्चना पांडेय प्रदेश सरकार में खनन राज्यमंत्री हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना तय हो गया है।