
सपा के गढ़ में कांग्रेस के इस कदम ने सपा खेमें में बढ़ा दी बेचैनी, लोगों में हो रही है खूब चर्चा
कन्नौज. मध्य प्रदेश में अपने विधायक को मंत्री न बनाये जाने पर आए सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान से शायद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अकेले ही जाने का मन बना लिया है। शायद इसीलिए कन्नौज सीट पर अखिलेश की परेशानी बढ़ाने के लिए कांग्रेसियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को लुभाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं की बात कर भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला।
सपा पर बरसे कांग्रेसी
लोकसभा में मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए कांग्रेस ने जनपद कन्नौज के जैनपुर ठठिया से इसकी शुरुआत की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वाहन पर 'कांग्रेस आपके द्वार' के तहत उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा के नेतृत्व में जिले के दर्जनों कार्यकर्ता जैनपुर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने एक जनसभा कर सपा व भाजपा पर जमकर प्रहार किया। विवेक नारायन ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो 108 एम्बुलेंस प्रदेश में दौड़ रही है वह कांग्रेस की देन है। लेकिन अखिलेश ने इसका गलत प्रचार करते हुए समाजवादी एम्बुलेंस सेवा से जनवाया जिसका कांग्रेस ने विरोध भी जताया था। उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस से जुड़ने का आह्वाहन किया।
यह लोग रहे मौजूद
कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायण मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुशीर खान ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष फैसल खान ने किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को 2019 होने वाले लोकसभा चुनाव में जुटने का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम में अनीस वाहिदी, सगीर अहमद ,किरन वर्मा, रत्ना मिश्र, देवेंद्र कटियार, असगर ओवैसी ने भी सम्बोधन कर पार्टी को मजबूत करने की बात कहीं। सम्मेलन में पहुंचे सभी अतिथि का फूलमालों से लादकर स्वागत भी किया गया। इस दौरान अब्दुल वकील, परवेज, मेराज, हसीब खान, माकूल, अफसर, समीदा बेगम, मुफीद, साजिद, मुनीस रजा, हलीम खान, नजर अहमद, शकील खान, मुश्ताक, राशिद, रिहान, चाँद खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दर्जनों ग्रामीणों ने घेरा
उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा को अपने पास देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बीच दर्जनों ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी कई समस्याओं से अवगत कराया। उ़प्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य विवेक नारायन मिश्रा ने भी उनकी समस्याओं को सुन जल्द ही उनकी लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ने की बात कही।
Updated on:
07 Jan 2019 02:05 pm
Published on:
07 Jan 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
