कन्नौज

कन्नौज: सभासद ने बैग से सीसी निकाल पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया, मचा हड़काम

कन्नौज की नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासद ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों‌ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। ‌

less than 1 minute read
Oct 27, 2023
नगर पालिका परिषद

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में उसे समय हड़कंप मच गया। जब एक सभासद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।‌यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। मौके पर मौजूद सभासदों ने तत्परता दिखाते हुए ऐसा करने से रोक दिया। आत्महत्या का प्रयास करने वाले सभासद का कहना था कि नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसकी शिकायत उन्होंने की है। उन्हें डर है कि पालिका प्रशासन उसकी हत्या करवा सकता है। घटना नगर पालिका परिषद छिबरामऊ का है।

आज बोर्ड की बैठक हो रही थी। जिसमें सभासद भी पहुंचे थे।‌सभासद शम्मी दुबे ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इसके पहले वह लगातार बैठक में कर्मचारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ। इसी बीच उन्होंने बैग में रखी सीसी निकाल अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके पहले की माचिस निकाल कर आग लगाते, मौजूद सभासदों ने ऐसा करने से रोक लिया।

यह भी पढ़ें: न्यूज़

9 Hours Ago

सभासद ने बताया

शम्मी दुबे ने बताया कि पालिका प्रशासन के खिलाफ उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्हें डर है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर उनकी हत्या कराई जा सकती है। बैठक में अध्यक्ष मनोज दुबे, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार आज भी मौजूद थे।

Published on:
27 Oct 2023 11:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर