
डिप्टी सीएम के प्रोग्राम में इस खबर से पुलिस के हुए कान खड़े, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कन्नौज. जिले के इंदरगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलने पहुंचे किसानों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इससे नाराज किसानों ने पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। इसी बीच ग्रामीणों के काले झंडे दिखाने की तैयारी की सूचना मिली तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। वहां भीड़ जुटने से पहले लोगों को खदेड़ दिया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोक भी हुई।
किसान किये गए नजरबंद
बतातें चले कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर से सैकड़ों किसान बाइक से बिजली, पानी व आलू भंडारण की समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा से मिलने की तैयारी में जुटे थे। सदर कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई। किसानों के निकलने से पहले ग्राम भीखमपुर में एसआई सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। वहां सभी को नजरबंद कर दिया गया। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष गीतेंद्र सिंह यादव ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। बताया कि किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। शिकायत करने के लिए भी रोक लिया जाता है। उपाध्यक्ष प्रदीप कटियार, प्रमोद चतुर्वेदी, नीलम यादव, नूर मोहम्मद, अरविन्द कटियार रहे। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
खुफिया पुलिस निगाह में राह कार्यक्रम
सुबह 10.20 बजे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा हेलीकाप्टर से सीधे लाख बहोसी वन विश्राम गृह पहुंचे। यहां उनको सलामी दी गई। सबसे पहले उन्होंने लाख बहोसी परिसर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा लगाए गए पौधे के पास पौधरोपण किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। खुफिया पुलिस भी निगाह बनाए रही। यहां से मुख्यमंत्री को लाख बहोसी से ग्राम जिनौठी कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना होना था।
काले झंडे से परेशान रही पुलिस
इससे पहले बिजली कटौती के विरोध में ग्राम मनसुख पुरवा में ग्रामीणों के काले झंडे दिखाने की तैयारी की सूचना मिली तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। वहां भीड़ जुटने से पहले लोगों को खदेड़ दिया गया। हेलीकाप्टर से लौटते समय फिर काले झंडे दिखाने की अफवाह फैल गई। जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई। लाख बहोसी परिसर छावनी में तब्दील रहा। मुख्य गेट पर सौरिख थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह फोर्स के साथ तैनात रहे। इस दौरान अधिकारी, मीडिया व भाजपा के पहले से चिह्नित पदाधिकारियों को प्रवेश दिया गया।
प्रशासन की गाड़ी भी रोकी गई बाहर
एसओ ने किसी अन्य को अंदर नहीं घुसने दिया। डीएम-एसपी के काफिले में शामिल जिला प्रशासन की गाड़ी भी बाहर रोक ली गई। इस पर डीएम के स्टेनो से काफी बहस हुई। वहीं, गैर जनपद से आए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अंदर घुसने नहीं दिया गया। उप मुख्यमंत्री के जाने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर हंगामा किया। इस बात को लेकर थानाध्यक्ष राज कुमार से काफी नोकझोंक हुई। इससे वहां भीड़ जुट गई। फर्रुखाबाद के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ठठिया के सिमरिया चौकी प्रभारी की शिकायत करने आए ग्रामीणों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। उप मुख्यमंत्री से मिलने आए सपेरों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया।
Published on:
28 May 2018 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकन्नौज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
