Imd weather forecast मौसम विभाग में अगले 5 दिनों के तापमान में उतार-चढ़ाव की जानकारी दी है। जानते हैं दीपावली में मौसम कैसा रहेगा।
UP weather forecast: IMD के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री के बीच का उतार चढ़ाव बना रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात में आसमान के बादलों के कारण तापमान में वृद्धि होगी। कन्नौज के रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। उन्नाव के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। आज तापमान में एक डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।
IMD weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार आज कन्नौज में पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
उन्नाव का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर दिशा और परवर्ती हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।