30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up wether update यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर

मौसम विभाग में के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई पड़ेगा। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। यूपी के इन जिलों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। आज से ठंड बढ़ेगी।

2 min read
Google source verification
up wether update यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर

up wether update यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में दिखेगा जबरदस्त असर

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज से पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में दस्तक दे रहा है। जिसका असर मैदानी भागों में भी पड़ेगा। यूपी के पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर मंडल के जिले औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज के साथ उन्नाव में भी मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम विक्षोभ के कारण प्रदूषण कम होगा। छोटी दिवाली की रात तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ेगी। धुंध और प्रदूषण कम होगा। ‌

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। छोटी दीवाली पर मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कन्नौज में भी आसमान में बादल का आना-जाना बना रहेगा। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। तेज हवा चलने की संभावना है। तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है।

बूंदाबांदी होने के बीच संभावना है

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। आसमान में बादलों का आना जाना बना रहेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान 3 डिग्री गिर कर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी होने के विषय में जानकारी दी गई है। ‌

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने कहा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं, इस्तीफा दें

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में बादलों का आवागमन बना रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का जबरदस्त असर पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Story Loader