कन्नौज. कोरोना वायरस से कल तक सुरक्षित जनपद कन्नौज में शुक्रवार को पहला केस सामने आ ही गया। थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम बदलेपुरवा के 27 वर्षीय निवासी में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक की रिपोर्ट पॉजटिव आने से जिला प्रषासन में हड़कम्प मचा हुआ है। उक्त युवक जिला अस्पताल आया था। उसकी जांच के लिए मेडिकल कालेज की टीम ने सेम्पल केजीएमयू लखनऊ भेजा था। जहां से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।