scriptआईएमडी मौसम अपडेट: कानपुर और आसपास के इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट | IMD latest alert: western disturbance, warning of hailstorm rain | Patrika News
कन्नौज

आईएमडी मौसम अपडेट: कानपुर और आसपास के इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

आईएमडी मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के विषय में जानकारी दी है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कन्नौजJan 05, 2024 / 11:19 am

Narendra Awasthi

आईएमडी लेटेस्ट अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में बादल गरजने, बर्फ गिरने का अलर्ट

आईएमडी लेटेस्ट अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ ओला गिरने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों के लिए येलो अलर्ट है। जिसके अनुसार आसमान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शीत लहर का भी असर दिखाई पड़ेगा। आईएमडी ने कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, उन्नाव सहित आसपास के अन्य जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे ने बताया कि ठंड से राहत मिलने की अभी उम्मीद नहीं है। कोहरे का कर भी दिखाई पड़ेगा।‌ विजिबिलिटी में कमी आएगी। ‌मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव के अधिकतम तापमान में कमी आएगी‌। लेकिन न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हो रही है। आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। कन्नौज के भी अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। शाम को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

गुजरात के 9XM चैनल के रियलिटी शो में उन्नाव का जलवा, मॉडलिंग ग्रुप में मेहर तोलानी बनी विजेता

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना कम है। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी अधिकांश बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। ‌कानपुर मंडल के जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज सहित उन्नाव में कोहरे का असर है।

कन्नौज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा।‌ 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

Hindi News/ Kannauj / आईएमडी मौसम अपडेट: कानपुर और आसपास के इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो